मैसूरु के रेस्टो-बार में भीषण आग, 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत |

मैसूरु के रेस्टो-बार में भीषण आग, 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत |

कर्नाटक के मैसूरु में स्थित फॉक्स डेन रेस्टो-बार में सोमवार को भीषण आग लगने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। हादसा दत्तागल्ली इलाके में नेताजी सर्कल के पास स्थित दो मंजिला रेस्टो-बार में हुआ। घटना के समय अंदर करीब 25 लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी और फिर पूरे परिसर में आग और धुआं फैल गया।

धुएं से दम घुटने और आग की लपटों से बचने के लिए कुछ लोगों ने ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वे घायल हो गए। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया गया कि सेल्फी LED बूथ में स्पार्किंग के बाद सजावटी सामग्री ने आग पकड़ ली। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *