दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू विहार में हुए राशिद हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में स्कूटी सवार तीन बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक फुटेज में हमलावर भीड़ के बीच फायरिंग करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में उनके हाथ में पिस्तौल साफ दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम

करीब 6:10 बजे तीन हमलावर स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे और राशिद पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घायल राशिद को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कई टीमों का गठन किया है। वहीं, मृतक के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सख्त सजा की मांग की है।

