भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए रोमांचक मुकाबले के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक विवाद को लेकर चर्चा में आ गए हैं। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने जीत हासिल की, लेकिन मुकाबले के बाद मैदान पर माहौल गर्म हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंकाई खिलाड़ी विषेन हालाम्बागे ने वैभव सूर्यवंशी की ओर देखते हुए कहा, “मैच खत्म हो गया, अब घर जाओ।”

इस टिप्पणी पर वैभव ने तुरंत जवाब दिया और दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। स्थिति को संभालने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा। इस बीच सुपर ओवर कराने के फैसले पर भी सवाल उठे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक किसी भी टीम की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

