भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी है। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और घरेलू निवेशकों की खरीदारी के दम पर सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 76,554 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 50 भी 80 अंकों की मजबूती के साथ 23,935 के करीब पहुंच गया है और 24,000 के स्तर की ओर बढ़ रहा है। बैंक निफ्टी और मिडकैप निफ्टी में भी हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। बाजार में आज आईटी और

वित्तीय शेयरों में शानदार खरीदारी देखने को मिली। एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी और एसबीआई लाइफ प्रमुख बढ़त वाले शेयर रहे। दूसरी ओर, हिंदाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स के शेयरों में दबाव देखने को मिला। कुल मिलाकर बाजार में आज निवेशकों का भरोसा मजबूत नजर आ रहा है।

