रूस का Tu-22M3 रणनीतिक बॉम्बर विमान सोमवार को साइबेरिया के इरकुत्स्क क्षेत्र में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, विमान में सवार पायलट समेत चारों क्रू सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे किसी की जान नहीं गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान को अंगारा नदी के पास एक जंगल

की ओर तेजी से गोता लगाते हुए देखा जा सकता है। कुछ ही क्षण बाद विमान जमीन से टकरा गया और धुएं का गुबार उठने लगा। इरकुत्स्क के गवर्नर इगोर कोब्ज़ेव ने बताया कि दुर्घटना कामेन्का गांव के पास हुई। शुरुआती जांच में इंजन की खराबी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। गौरतलब है कि नाटो द्वारा ‘बैकफायर’ नाम दिए गए इस बॉम्बर का इस्तेमाल रूस सीरिया और यूक्रेन युद्ध में भी कर चुका है।

