ब्राजील के रियो डी जनेरियो शहर में एक बड़ा हवाई हादसा हो गया, जहां दो हेलिकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में दोनों हेलिकॉप्टरों में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। फायर विभाग के अनुसार, टक्कर के बाद एक हेलिकॉप्टर शहर के पश्चिमी इलाके में स्थित एक कार डीलरशिप पर जा गिरा, जिससे वहां खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन

गया। राहत और बचाव दल ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों हेलिकॉप्टरों के हवा में टकराने की वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल कर रही हैं।

