उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर में युवक विनोद की हत्या के बाद तनाव का माहौल बन गया है। घटना से नाराज लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा और भीड़ ने मुख्य आरोपी इम्तियाज के घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। इस बीच प्रशासन ने आरोपी के घर पर अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। आरोप है कि इम्तियाज और उसके

साथियों ने विनोद व उसके भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें गंभीर रूप से घायल विनोद की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तीन नामजद समेत 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

