रविदास महासभा पुनर्गठन समिति की बैठक में चुनाव कराने का फैसला |

रविदास महासभा पुनर्गठन समिति की बैठक में चुनाव कराने का फैसला |

हजारीबाग में जिला रविदास महासभा पुनर्गठन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के 16 प्रखंडों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन के पुनर्गठन और लंबित जिला चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता शिक्षक मनोज राम ने की। पुनर्गठन समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. भागवत ने कहा कि समाज को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों से जोड़ते हुए संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षित बनने, संगठित रहने और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।

बैठक में यह भी कहा गया कि जिला रविदास महासभा का चुनाव पिछले लगभग दस वर्षों से नहीं हुआ है। ऐसे में नई कमेटी के गठन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जल्द चुनाव कराने पर सहमति बनी। समिति ने बताया कि 21 जून को नई कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिनिधियों ने संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *