रामगढ़ जिला कांग्रेस कमिटी की विस्तारित जिला कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आदरणीय बहन, रामगढ़ विधायक सह जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता देवी जी ने की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही SIR (Special Intensive Revision) अभियान के तहत यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। लोकतंत्र की मजबूती एवं मतदाता अधिकारों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर रामगढ़ जिला कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठन हित में

सक्रिय भूमिका निभाने हेतु शुभकामनाएं दी गईं। सभी साथियों से जनसंपर्क को मजबूत करने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया गया। बैठक में विधायक दल के उपनेता व हजारीबाग प्रभारी श्री राजेश कच्छप जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री शहजादा अनवर जी, राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद जी, जिला प्रभारी श्री शिव कुमार भगत जी, रामगढ़ प्रभारी श्री राजीव रंजन जी, बड़कागांव प्रभारी श्री नवीन कुमार जी सहित जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। रेणु कुमारी प्रदेश सचिव, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी सह प्रभारी, मांडू विधानसभा

