हजारीबाग के बुढवा महादेव तालाब में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में विधायक Pradeep Prasad ने वसुधा कल्याण फाउंडेशन, झील पर्यावरण समिति, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर तालाब परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान विधायक ने कहा कि जल ही जीवन है और जलस्रोतों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि तालाब, कुएं और नदियां हमारी प्राकृतिक

धरोहर हैं, जिनकी स्वच्छता और सुरक्षा भविष्य की पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी है। अभियान के दौरान लोगों को जलस्रोतों में कचरा नहीं फेंकने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

