आज दिनांक 14 जून 2026 (रविवार) को हजारीबाग शहीद स्मारक परिसर में भगवा ध्वज समिति द्वारा निरंतर संचालित स्वच्छता एवं सफाई अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में हजारीबाग बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक परिसर की व्यापक साफ-सफाई की गई तथा शहीद स्थल को शैंपू से धोकर स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया गया। साथ ही शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि शहीदों की स्मृतियों को सहेजने तथा स्मारक की गरिमा बनाए रखने के लिए इस प्रकार के स्वच्छता एवं सेवा अभियान निरंतर चलाए जाएंगे। सफाई अभियान के उपरांत सभी उपस्थित लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्र के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर 13 जून 2026 को असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान दुर्घटना में वीर वायु योद्धाओं के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

गया। उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत वीर जवानों की पावन स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शांति मंत्र का उच्चारण करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। ॐ शांति। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: हजारीबाग बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष भैया संजय कुमार, अधिवक्ता प्रमोद कुमार वर्मा, राजीव रंजन दुबे, रणधीर कुमार, मोहित कुमार, राज सोनी, समरेश सिंह, अमरेश कुमार सिंह, आनंद कुमार, संदीप मिश्रा एवं तौकीर खान। भगवा ध्वज समिति की ओर से अध्यक्ष अनूप भाई, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अजीत भास्कर, महिला प्रमुख भवंती देवी, सह प्रमुख प्रतिमा कुमारी, सदस्य संजू कुमार, भारत राय, उमेश कुमार, समित रोशन कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।संदेश “शहीदों का सम्मान, स्वच्छ स्मारक हमारा अभियान। राष्ट्र के वीरों की स्मृतियों का संरक्षण ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।”

