हजारीबाग के बिशक हाउस जन कल्याण केंद्र में जिला रविदास महासभा के पूर्ण गठन और पुनर्गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिला रविदास महासभा के पुनर्गठन और चुनाव प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति की ओर से घोषणा की गई कि 5 जुलाई 2026 को जिला रविदास महासभा का चुनाव कराया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता, शिक्षा,

रोजगार और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। प्रोफेसर भागवत राम और पुनर्गठन समिति के सदस्यों ने कहा कि संगठन बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर आधारित है और समाज के अंतिम पायदान तक जागरूकता पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है। समिति ने सभी 16 प्रखंडों के लोगों से संगठन को मजबूत बनाने और चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

