मनीष कोचिंग सेंटर ने पूरे किये 50 वर्ष, झरिया विधायक ने कहा हमे गर्व है।

मनीष कोचिंग सेंटर ने पूरे किये 50 वर्ष, झरिया विधायक ने कहा हमे गर्व है।

मनीष कोचिंग सेंटर ने पूरे किये 50 वर्ष, झरिया विधायक ने कहा हमे गर्व है।
कोयलांचल की धरती पर मनीष कोचिंग सेंटर अपने आप में एक मिसाल है जहां से सैकड़ों की संख्या में अबतक विद्यार्थी पढ़ कर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कार्य कर रहे हैं।
13 जून।मनीष कोचिंग सेंटर एवं शारदा यूनिवर्सिटी आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मनीष कोचिंग सेन्टर ने पढ़े वर्ष 2026 की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल 109 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह समारोह मनीष कोचिंग सेंटर के सिल्वर जुबली वर्ष (25 वर्ष पूर्ण होने) के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए

उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। सम्मान पाने वालों में डिस्ट्रिक्ट 2nd टोपर याशिका अग्रवाल, एकाउंट्स में 100 में 100 लाने वाली महक अग्रवाल, denobili धनबाद की टोपर सृष्टि केजरीवाल, आशीष राज, DAV मॉडल डिगवाडीह के टोपर वैभव गर्ग, 2nd टोपर अभिजीत तायल, गुरु गोविंद सिंह स्कूल की टोपर सिद्धि भाटिया, कार्मेल धनबाद की टोपर शालिनी कुमारी, 2nd टोपर दीपाली सौम्या, 3rd टोपर आस्था सिंह, कार्मेल डिगवाडीह टॉपर्स अर्पित गुप्ता, इक़रा रहमान, कनिष्का खरकिया जैसे अन्य विद्यार्थी शामिल रहें।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और समापन राष्ट्रगान के साथ हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रागिनी सिंह, झरिया विधायक , ने कहा, हमारे झरिया वालों को गर्व है, की मनीष कोचिंग सेंटर जैसा संस्था झरिया में है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *