धनबाद के झरिया स्थित राजा तालाब क्षेत्र में एक रोडसाइड डांसर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवकों ने डांसर के साथ विवाद के बाद मारपीट की। घटना को लेकर इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना में शामिल कुछ युवक झरिया क्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं। मामले की जानकारी न्यूज इंडिया 24 के पत्रकार द्वारा फोन के माध्यम से पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम

मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना की जांच और जानकारी जुटाने का काम जारी है।

