झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम की अध्यक्षता में जिला समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर अमर शहीद सिदो कान्हू, चाँद भैरव सहित अमर वीरों को माल्यार्पण कर धूमधाम तरीके से हूल दिवस मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि पार्टी हुल दिवस धूमधाम तरीके से मनाएगी। हुल दिवस के अवसर पर अमर वीर शहीदों के आदमकद प्रतिमाओं कर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करेंगे, इसके लिए सभी सक्रिय कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को जानकारी देंगे व समय से पहुँचने का प्रयास करेंगे।

झामुमो जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव को अपने अपने प्रखंडों में भी हूल दिवस मनाने का निर्दश दिया। झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने कहा कि पार्टी पहले से ही काफी भव्य तरीके से हूल दिवस मनाते आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समय पर जिला मुख्यालय पहुँचने की अपील की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, सचिव जेम्स सुशील हेम्ब्रम, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मईनुद्दीन अंसारी, अमड़ापाड़ा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष थोमस मुर्मू, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, नजरुल अंसारी, विनोद किस्कू, जालपा हांसदा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

