रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित मदर टेरेसा पार्क में पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड एचीवर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विशेषज्ञ और शिक्षाविद् डॉ. संतोष कुमार ने “भारतीय ज्ञान परंपरा, वेद-पुराण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : भविष्य की नई दिशा” विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने वेद, पुराण, रामायण, महाभारत और आधुनिक AI के बीच संबंधों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में दीक्षा संस्कार, 9 कुण्डीय यज्ञ, स्वास्थ्य जांच शिविर, बीपी और शुगर जांच कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया। युग साहित्य स्टॉल पर लोगों ने अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें खरीदीं। रविवार को भी यज्ञ, संस्कार और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वास्थ्य संवर्धन जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

