उप राजधानी दुमका में झामुमो के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई एवं दुमका के विधायक बसंत सोरेन से राजद जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया ने औपचारिक मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में राजद जिलाध्यक्ष ने बसंत सोरेन को पाकुड़ जिले में चल रहे सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में

बारे में बताया। दोनों के बीच आम जनता से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। विधायक दुमका बसंत सोरेन के द्वारा पाकुड़ जिला के प्रति हृदय से लगाव की बात कही गई और उन्होंने जनता को हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाए जाने का आश्वासन भी दिया।

