आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब श्री सिटी से सुल्लूरपेटा जा रही एक प्राइवेट कंपनी की बस में अचानक आग लग गई। बस में ड्यूटी पूरी कर लौट रहे कंपनी के कर्मचारी सवार थे। जानकारी के अनुसार, ताड़ा के पास बस के इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उसने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी

चपेट में ले लिया और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि चालक की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

