झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के राजकीयकृत+2 उच्च विद्यालय में नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल एलएडीसीएस के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ने संयुक्त रूप से कानूनी जानकारी दी।

जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता समेत नालसा के योजनाओं पर जागरूक किया गया। इस दौरान बाल विवाह दहेज प्रथा घरेलू हिंसा रोकथाम के साथ डायन प्रथा एक अंधविश्वास पर विस्तृत जानकारी दी। डायन कुप्रथा हिंसा हत्या जैसे घटना को जन्म देता है। अक्सर जमीन के लोभ में डायन बता कर अपराधिक घटनाओं का अंजाम दिया जाता हैं। सभी छात्र छात्राओं को अपने गांव में जागरूकता फैलाने की अपील की गई। समाज के कुप्रथा बाल विवाह के खिलाफ एक स्वर में सभी ने शपथ ली। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल, शिक्षक शिक्षिका पारा लीगल वॉलिंटियर्स हरेंद्र कुमार मालतो, सौरभ यादव, मनोज सोरेन समेत छात्र छात्रा मौजूद रहे।

