प्रधानमंत्री Narendra Modi फ्रांस और स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री जी-7 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे, जहां दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के साथ वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत के कूटनीतिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फ्रांस में वे द्विपक्षीय वार्ताओं के अलावा रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सहयोग से जुड़े

विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। वहीं स्लोवाकिया दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा। जी-7 सम्मेलन के मंच पर प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और वैश्विक दक्षिण के मुद्दों पर भारत का पक्ष रखेंगे। इस दौरान उनकी कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें भी प्रस्तावित हैं। यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

