भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी Defence Research and Development Organisation ने लगातार तीन सफल फ्लाइट टेस्ट कर देश की बहु-स्तरीय मिसाइल रक्षा क्षमता का प्रदर्शन किया है। इन परीक्षणों के दौरान लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने वाली इंटरसेप्टर प्रणाली और मध्यम दूरी की नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने बताया कि सभी

इंटरसेप्टर अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि ये प्रणालियां अत्याधुनिक तकनीक से विकसित की गई हैं और भविष्य के मिसाइल खतरों से निपटने में सक्षम हैं। रक्षा मंत्री के अनुसार इन परीक्षणों के साथ भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिनके पास अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल यानी ICBM तक को रोकने की क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस प्रणाली मौजूद है। यह सफलता भारत की रक्षा शक्ति को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

