दिल्ली में शुक्रवार को ब्रिटानिया चौक का नाम बदलकर वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा ‘मिन्ना’ चौक कर दिया गया। इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिलापट्ट का अनावरण किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे एक निर्भीक और ईमानदार पत्रकार को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने अश्विनी चोपड़ा को अपना करीबी मित्र बताते हुए कहा कि उनका देश के प्रति असीम प्रेम था और वे बेबाक पत्रकारिता के

लिए जाने जाते थे। वहीं, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने उन्हें अपने भाई जैसा बताते हुए उनके बड़े दिल और समाज के प्रति समर्पण को याद किया। अश्विनी चोपड़ा पंजाब केसरी के प्रमुख संपादक, वरिष्ठ पत्रकार और करनाल से सांसद रह चुके थे। उनके सम्मान में चौक का नामकरण पत्रकारिता जगत के लिए एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है

