क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar का क्रिकेट के प्रति जुनून आज भी बरकरार है। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के साथ फ्लाइट के अंदर ही क्रिकेट खेलते हुए एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सचिन विमान के गलियारे में बैटिंग करते नजर आते हैं, जबकि उनकी बेटी Sara Tendulkar और बहू सानिया चंडोक गेंदबाजी और फील्डिंग करती दिखाई देती हैं। खेल के दौरान सारा उन्हें आउट देने की कोशिश करती हैं,

जिस पर सचिन मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “मुझे आउट नहीं कर पाओगी।” हालांकि कुछ गेंदों बाद सानिया की गेंद पर सचिन कैच आउट हो जाते हैं और पूरा परिवार इस पल का आनंद लेता है। वीडियो शेयर करते हुए सचिन ने लिखा, “Altitude जो भी हो, Attitude नहीं बदलना चाहिए।” यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

