खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर रेलवे वेंडर अमर ने अचानक गोरखधाम एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वहां मौजूद जीआरपी सिपाही सुनील ने अमर को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना ट्रैक पर छलांग लगा दी, लेकिन वह उसे बचा नहीं सके। बताया जा रहा है कि अमर का एक अन्य वेंडर के साथ विवाद चल

रहा था और जीआरपी दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान अमर ने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मृतक के परिजनों ने जीआरपी पर हत्या का आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की बात कही है।

