जमीन विवाद मामला, हो सकता है गंभीर हालत, यदि नहीं चेती जिला प्रशासन। जी हां धनबाद के बरमसिया स्थित डहुआटांड़ में जमीन विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पंचमुखी होटल के पास स्थित करीब 33 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं। एक पक्ष का दावा है कि उनके पूर्वज बुधन मियां ने इस जमीन के लिए 36 वर्षों तक कानूनी लड़ाई लड़ी और कोर्ट से डिग्री प्राप्त करने के बाद अब निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

हीं दूसरे पक्ष का कहना है कि यह उनकी पुश्तैनी रैयती जमीन है, जिसका रिकॉर्ड 1932 से पहले का है और वे तत्कालीन झरिया राजा को लगान देते थे। उनका सवाल है कि यदि जमीन राजा की थी ही नहीं, तो उसकी बिक्री कैसे हुई और 21 डिसमिल दर्ज जमीन 33 डिसमिल कैसे हो गई। स्थानीय लोगों के बीच इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। करोड़ों रुपये मूल्य की इस जमीन पर प्रशासनिक त्रुटि और भू-माफियाओं की संभावित भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब सभी की नजर जिला प्रशासन पर है कि वह इस विवाद का निष्पक्ष समाधान कैसे करता है। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से।

