अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की छापेमारी, सुमित रॉय की तलाश से बढ़ा सियासी विवाद |

अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की छापेमारी, सुमित रॉय की तलाश से बढ़ा सियासी विवाद |

कोलकाता में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर शनिवार सुबह पुलिस की तलाशी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शालबनी और कोलकाता पुलिस की टीम सुबह करीब 4 बजे उनके घर पहुंची और लगभग 7 बजे तक जांच अभियान चलाया।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय की तलाश कर रही थी, जिन पर विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप है। बताया जा रहा है कि लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस उनके आवास तक पहुंची।

पुलिस ने बार-बार दरवाजा न खुलने पर डिजास्टर मैनेजमेंट की मदद से गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और पूरे परिसर की तलाशी ली।

हालांकि तलाशी के बाद पुलिस को सुमित रॉय वहां नहीं मिले और टीम वापस लौट गई।

इसी बीच, इस कार्रवाई के बाद ममता बनर्जी भी अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचीं और दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई।

इससे पहले सीआईडी ने भी अभिषेक बनर्जी को 16 जून को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था, जबकि ममता बनर्जी के खिलाफ भी चुनावी रैली के बयान को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है।

पूरा मामला अब राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *