राज्य में बदलाव की सबसे बड़ी ताकत युवा: चंद्र प्रकाश चौधरी |

राज्य में बदलाव की सबसे बड़ी ताकत युवा: चंद्र प्रकाश चौधरी |

चितरपुर,सांडी स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित युवा आजसू प्रखंड सम्मेलन उत्साह,ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी,मांडू विधायक तिवारी महतो वहीं विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी एवं युवा आजसू रामगढ़ जिला प्रभारी पियूष चौधरी मौजूद रहे।सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार,युवाओं की उपेक्षा और जनहित के मुद्दों की अनदेखी से जनता त्रस्त है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में सकारात्मक बदलाव की सबसे बड़ी शक्ति युवा है और आने वाले समय में राज्य की दिशा एवं दशा तय करने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी इसके लिए वो तैयार रहें।वहीं पियूष चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार वायु को कोई बांध नहीं सकता,उसी प्रकार युवा शक्ति को भी कोई रोक नहीं सकता।राज्य में युवा परिवर्तन की दिशा में कदम आगे बढ़ा चुकें है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *