परहेरिया में 1700 आम के पौधों की बागवानी देखने पहुंचे विधायक प्रदीप प्रसाद |

परहेरिया में 1700 आम के पौधों की बागवानी देखने पहुंचे विधायक प्रदीप प्रसाद |

हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने कटकमदाग प्रखंड के परहेरिया गांव में भाजपा कार्यकर्ता संजय शर्मा के आम के बागान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बागवानी का अवलोकन किया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। संजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से प्रेरित होकर 1700 से अधिक आम के पौधे लगाए हैं और उनका संरक्षण भी कर रहे हैं।

विधायक ने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। प्रदीप प्रसाद ने कहा कि वृक्षारोपण केवल हरियाली बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। विधायक ने “हरित हजारीबाग” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र में हर साल लाखों पौधे लगाए जा रहे हैं, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे और हजारीबाग को और अधिक हरा-भरा बनाया जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *