हजारीबाग में जिला रविदास महासभा के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पुनर्गठन समिति ने 5 जुलाई 2026 को जिला रविदास महासभा के चुनाव कराने की घोषणा की है। इसके साथ ही 14 जून को महासभा को भंग कर जिला महापंचायत चुनाव आयोग के पदाधिकारियों की नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
पुनर्गठन समिति के अनुसार, संगठन के विस्तार और सामाजिक जागरूकता के लिए पिछले कई महीनों से जिले के सभी 16 प्रखंडों में अभियान चलाया जा रहा है। समिति ने सभी प्रखंडों के बुद्धिजीवी और समाज के सम्मानित लोगों से 14 जून को आयोजित बैठक में शामिल होने की अपील की है।

समिति के सदस्यों ने कहा कि संगठन बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा पर आधारित है और सामाजिक एकजुटता, शिक्षा, रोजगार तथा राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है।
समिति का दावा है कि सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से संगठन को मजबूत बनाने और समाज को एक मंच पर लाने के अभियान में जुटे हुए हैं।

