साहिबगंज के रविंद्र भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी झामुमो की ओर से SIR मुद्दे को लेकर जिला स्तरीय विशेष गहन प्रशिक्षण कार्यशाला एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने की। कार्यशाला में पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, सांसद विजय हांसदा और लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू समेत कई नेता मौजूद रहे। अपने संबोधन में विनोद कुमार पांडेय

ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। उन्होंने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके माध्यम से योग्य मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का सत्यापन करने और पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। वहीं पंकज मिश्रा ने बूथ प्रबंधन और सदस्यता अभियान की जानकारी दी, जबकि सांसद विजय हांसदा ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली ताकत बताया।

