साहेबगंज पुलिस केंद्र में 10 जून से 12 जून तक आयोजित संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में पाकुड़ जिला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ जिले के पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने हिस्सा लिया। पाकुड़ जिले के 14 पुलिस प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। मेडिको-लीगल (ओरल)

प्रतियोगिता में पुलिस निरीक्षक प्रयाग दास ने प्रथम और पुलिस अवर निरीक्षक नागेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्राइम इन्वेस्टिगेशन, लॉ एंड रूल्स तथा कोर्ट जजमेंट प्रतियोगिता में प्रयाग दास द्वितीय रहे। ऑब्जर्वेशन टेस्ट में आरक्षी राकेश कुमार सरकार ने द्वितीय तथा पुलिस पोर्ट्रेट प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। कंप्यूटर अवेयरनेस में आरक्षी पिंटू कुमार साहा प्रथम और तोपेश कुमार मंडल तृतीय रहे। इसके अलावा प्रयाग दास को ओवरऑल रेंज चैंपियन (व्यक्तिगत) प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

