25 सितंबर से सजेगा UP International Trade Show 2026, तैयारियों की समीक्षा |

25 सितंबर से सजेगा UP International Trade Show 2026, तैयारियों की समीक्षा |

उत्तर प्रदेश में होने वाले UP International Trade Show 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह बहुप्रतीक्षित आयोजन 25 से 29 सितंबर 2026 तक India Expo Mart में आयोजित किया जाएगा।

आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रमुख सचिव, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग Shashi Bhushan Lal Sushil की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागों के बीच समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सेवाएं, आवास, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आगंतुकों की सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

अधिकारियों ने आयोजन को पहले से अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और प्रभावशाली बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो राज्य के उद्योग, एमएसएमई, निर्यात और निवेश को वैश्विक मंच प्रदान करने वाला प्रमुख आयोजन माना जाता है, जिसमें देश-विदेश के उद्योगपति और खरीदार शामिल होते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *