उत्तर प्रदेश के Shahjahanpur में रेप के आरोपी के हाफ एनकाउंटर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। खुटार थाना क्षेत्र की चांदपुर पुलिस चौकी पर ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों ने पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि गुड्डू नामक आरोपी को उन्होंने खुद पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन बाद में पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उसके पैर में गोली मार दी। इसी आरोप को लेकर बड़ी संख्या में लोग

चौकी पहुंच गए और घेराव शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस का कहना है कि भीड़ उग्र हो गई थी, जिसके बाद हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

