केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को आगामी Amarnath Yatra की सुरक्षा और संचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों के अनुसार, बैठक में यात्रा मार्गों की सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, आपदा प्रबंधन और समन्वय व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। गृह मंत्री ने संबंधित एजेंसियों को यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है।

