मध्य प्रदेश के Indore में BRICS देशों के कृषि मंत्रियों की अहम बैठक शुरू हो गई है। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में खाद्य सुरक्षा, छोटे किसानों, महिलाओं और युवाओं की कृषि में भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने ‘छोटे किसान, महिलाएं और युवा: भोजन का भविष्य सुरक्षित करना’

विषय पर चर्चा का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भारत में 86 प्रतिशत किसान छोटे और सीमांत किसान हैं, जबकि BRICS देशों में यह आंकड़ा करीब 70 प्रतिशत है। शिवराज सिंह चौहान ने खेती में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं को आधुनिक तकनीक और नवाचार के जरिए कृषि से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक के समापन पर BRICS देशों की सहमति से ‘इंदौर घोषणापत्र’ जारी किए जाने की संभावना है।

