राष्ट्रपति भवन में नीति आयोग की अहम बैठक, PM मोदी की अध्यक्षता में मंथन |

राष्ट्रपति भवन में नीति आयोग की अहम बैठक, PM मोदी की अध्यक्षता में मंथन |

नई दिल्ली स्थित Rashtrapati Bhavan में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री Narendra Modi कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary समेत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उपराज्यपाल भाग ले रहे हैं।

बैठक में देशभर में उद्यमिता और कौशल विकास को बढ़ावा देने, रोजगार के स्थायी अवसर सृजित करने तथा सुशासन को मजबूत बनाने पर व्यापक चर्चा की जाएगी। इसके अलावा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी मंथन होगा। इस वर्ष बैठक की थीम “2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास” रखी गई है। बैठक में विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *