विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम सप्ताह के तहत पाकुड़ नगर अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा जिला मुख्यालय स्थित वीआइपी रोड, छोटी अलिगंज स्थित मदर टेरेसा चौक में श्रमदान करते

हुए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफ़ाई में वार्ड पार्षद एवं कार्यालय अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। इसके अलावा एक पेड़ मां के नाम के तहत दीनदयाल पार्क, रानी डिग्गी पोखर में पौधारोपण भी किया गया।

