हजारीबाग से एक अच्छी खबर सामने आई है, जहां किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। उपायुक्त श्री हेमन्त सती के निर्देश पर ग्रामीण विकास विभाग (मनरेगा) और जेएसएलपीएस, हजारीबाग द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत यह मेला झील परिसर स्थित एम्फीथिएटर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह और महापौर श्री अरविंद राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों के किसानों और स्वयं सहायता समूहों ने

आम की विभिन्न किस्मों जैसे आम्रपाली, दशहरी, लंगड़ा, अल्फांसो, मालदा, तोतापरी सहित कई प्रकार के आमों का प्रदर्शन किया। साथ ही आम से बने उत्पाद जैसे अचार, मुरब्बा, चटनी, लड्डू और जेली भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने किसानों के स्टॉल का निरीक्षण किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस मेले का उद्देश्य किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और उनकी आमदनी बढ़ाना है। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आम की मिठास के साथ किसानों के प्रयासों की भी सराहना की। यह आम उत्सव रविवार तक जारी

