कान्हा की नगरी Vrindavan से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर श्रद्धालु युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में दूसरे युवक की सरेआम पिटाई करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना विद्यापीठ से ISKCON Temple Vrindavan मार्ग के बीच की है। आरोप है कि एक श्रद्धालु युवती के साथ अभद्रता किए जाने पर मौके पर मौजूद युवक ने आरोपी को पकड़ लिया

और विरोध करते हुए लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस की ओर से भी कोई बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले भी परिक्रमा मार्ग पर महिलाओं से अभद्रता के वीडियो सामने आ चुके हैं। घटना के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

