भारतीय क्रिकेट के दिग्गज Mahendra Singh Dhoni एक बार फिर सुर्खियों में हैं। IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेलने वाले धोनी अब अपने गृह नगर रांची में आयोजित झारखंड T20 लीग के उद्घाटन समारोह में नजर आए। JSCA International Stadium Complex में आयोजित कार्यक्रम में धोनी की मौजूदगी ने फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। ब्लैक पोलो टी-शर्ट और चश्मे में नजर आए माही ने स्टैंड्स में बैठकर टूर्नामेंट के पहले मुकाबले का आनंद लिया। उन्हें देखने के

लिए स्टेडियम में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचे। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और एवी24 स्पोर्ट्स की साझेदारी में आयोजित इस लीग में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्देश्य राज्य के युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच देना है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में यह लीग कई नए सितारे भारतीय क्रिकेट को देगी।

