जिला कांग्रेस महासचिव अब्दुल बसिर शेख ने चांदपुर पंचायत के विभिन्न बूथों का दौरा कर मैपिंग सूची एवं अनमैप्ड सूची का निरीक्षण किया तथा मतदाताओं को SIR प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि बूथ पर प्रदर्शित सूची की जांच करें और किसी भी त्रुटि की

सूचना तुरंत दें, ताकि समय पर सुधार किया जा सके। उन्होंने बताया कि हर वोट लोकतंत्र की ताकत है। कांग्रेस पार्टी प्रत्येक मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

