शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 876 अंक और निफ्टी 250 अंक चढ़कर खुला |

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 876 अंक और निफ्टी 250 अंक चढ़कर खुला |

घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को शानदार बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। बीएसई सेंसेक्स 876 अंकों की तेजी के साथ 74,709 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 250 अंक चढ़कर 23,412 पर पहुंच गया।

खास बात यह रही कि सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले। वहीं निफ्टी 50 की 50 में से 49 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। टाटा स्टील करीब 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे बड़ा गेनर रहा। इसके अलावा इंडिगो, एलएंडटी, एसबीआई, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली। बाजार की इस शानदार शुरुआत से निवेशकों में उत्साह का माहौल है और कारोबार के दौरान बाजार पर सभी की नजरें बनी रहेंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *