पाकुड़िया में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान, बाल विवाह रोकने और कानूनी अधिकारों पर जोर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा पाकुड़िया प्रखंड सभागार में 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव रूपा बंदना किरो, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सचिव रूपा बंदना किरो ने लोगों को कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि

किसी भी कानूनी समस्या के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार या टोल फ्री नंबर 15100 से संपर्क किया जा सकता है। वहीं, अधिकारियों ने बाल विवाह रोकने, बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्प्रभाव, कानूनी प्रावधानों और बच्चों के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित लोगों को बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों से किसी भी बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने की अपील की गई।

