हजारीबाग में बच्चों को दिया गया योग प्रशिक्षण, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विशेष आयोजन हजारीबाग नगर निगम के वार्ड नंबर 8 स्थित बॉम्बे आवास क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सृजन फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 8 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक आचार्य सोमनाथ मिश्रा ने बच्चों को योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटी

चक्रासन और नी बेंडिंग जैसे योगाभ्यासों का अभ्यास कराया। साथ ही एब्डॉमिनल ब्रीदिंग, चेस्ट ब्रीदिंग, क्लेविकुलर ब्रीदिंग और टोटल ब्रीदिंग जैसी श्वास प्रक्रियाओं की भी विस्तार से जानकारी दी। योग प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को नियमित योग करने के लाभ बताए गए और इसे दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रार्थना और भोजन वितरण के साथ हुआ। बच्चों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

