हजारीबाग पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस जीप से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर माइक के माध्यम से यातायात नियमों और नो पार्किंग संबंधी संदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया। पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में गठित टीम ने डिस्ट्रिक्ट मोड़, पीटीसी चौक, मटवारी चौक, कोर्रा चौक, झंडा चौक समेत कई प्रमुख मार्गों

पर जागरूकता अभियान चलाया। इसके साथ ही पीटीसी चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 113 लोगों, ट्रिपल लोडिंग करने वाले 25 लोगों, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले 7 लोगों और नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले 12 ऑटो, टोटो व अन्य वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

