केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का अनंतनाग में कमर्शियल स्टॉपेज शुरू करने की घोषणा की है। यह फैसला रेल मंत्री और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah के बीच हुई बैठक के दौरान लिया गया।
अब वंदे भारत एक्सप्रेस बनिहाल से निकलने के बाद अनंतनाग रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी और फिर श्रीनगर पहुंचेगी। इस नए ठहराव से स्थानीय यात्रियों, पर्यटकों और व्यापारियों को काफी सुविधा मिलेगी। अनंतनाग कश्मीर का एक प्रमुख आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ने जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा को आसान और तेज बनाया है। साथ ही रेलवे नेटवर्क से सेब, चेरी और सीमेंट जैसे उत्पादों की ढुलाई को भी बड़ा लाभ मिला है।

