चीन के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र गुआंग्शी में हुए एक भीषण विस्फोट ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और किसी की भी चोट जानलेवा नहीं बताई जा रही है। घटना के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और

प्रभावित क्षेत्र को घेर लिया गया। प्रशासन द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि शुरुआती जांच में गैस पाइपलाइन में खराबी को विस्फोट का कारण नहीं माना गया है। फिलहाल विशेषज्ञों की टीम घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है।

