मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक बार फिर तनाव और हिंसा का माहौल देखने को मिला। नागा समुदाय के 6 लोगों के शव बरामद होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और देर रात तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जानकारी के मुताबिक, 13 मई को 20 लोगों को सशस्त्र समूहों ने बंधक बना लिया था, जिनमें 14 कुकी और 6 नागा समुदाय के लोग शामिल थे। एक दिन पहले 14 कुकी लोगों को रिहा कर दिया गया था, जबकि नागा समुदाय के 6 लोगों के शव सेनापति जिले से बरामद हुए।

शव मिलने की खबर के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और नारेबाजी शुरू कर दी। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। वहीं, मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी प्रमुख Conrad K. Sangma ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

