अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा और पहले से भी अधिक सख्ती बरतेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर को मार गिराने का दावा किया है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि हेलीकॉप्टर की घटना अमेरिका के लिए कार्रवाई का पर्याप्त

कारण है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना पहले भी ईरान को निशाना बना चुकी है और आगे भी अभियान जारी रहेगा। साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते का मसौदा तैयार है और अब केवल ईरान के हस्ताक्षर बाकी हैं। उन्होंने दावा किया कि यह समझौता ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकेगा। इसके अलावा ट्रंप ने ईरान के तेल निर्यात को भी अमेरिकी रणनीति का हिस्सा बताते हुए बड़ा दावा किया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

