बिहार के जमुई जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। खैरा थाना क्षेत्र के खडूई बरियारपुर गांव के 19 वर्षीय महावीर ठाकुर और पूर्णिया की 36 वर्षीय बिंदु देवी की प्रेम कहानी एक रॉन्ग नंबर कॉल से शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि बिंदु देवी ने करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह के बाद इस्लाम धर्म अपनाकर सीमा परवीन नाम रख लिया था। उनके पांच बच्चे भी हैं।

लेकिन वैवाहिक जीवन में विवाद और प्रताड़ना के आरोपों के बीच उनकी मुलाकात महावीर से हुई और दोनों करीब आ गए। करीब दो साल तक बातचीत के बाद दोनों ने कोलकाता में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद महिला ने दोबारा हिंदू धर्म अपनाते हुए अपना पुराना नाम बिंदु देवी रख लिया। फिलहाल यह प्रेम कहानी उम्र के बड़े अंतर और दो बार धर्म परिवर्तन की वजह से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

